भारत में 70 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ठीक, रिकव�
भारत में 70 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ठीक, रिकव�

कोरोना को लेकर भारत में बीच-बीच में राहत की खबर आ रही है। दरअसल कोविड-19 के दैनिक आंकड़े गिरना अच्छा संकेत दे रहा है। आज 50,129 नए कोरोना संक्रमण सामने आने के साथ, भारत में कुल मामले 78,64,811 हो गए हैं। इसके अलावा 578 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,18,534 हो गयाह। पिछले 24 घंटे में 12,526 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 6,68,154 हैं। वहीं 62,077 नए डिस्चार्ज के साथ कुल ठीक होने वाले 70,78,123 हो गए हैं। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, भारत में ठीक होने वाले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख को पार कर गया है। यहां 4 राज्य ऐसे हैं जहां ठीक होने वालों की संख्या राष्ट्रीय स्तर पर लगभग आधे का योगदान दे रही है। हालांकि इन जगहों से देश के लगभग 44% सक्रिय केसलोड का योगदान भी है।