ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। ग्रहण योग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। बुध, सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अशुभता है। ग्रहण योग बन रहा है। गुरु नीच के होकर शनि के साथ एक कुयोग का निर्माण कर रहे हैं। सूर्य, बुध और केतु का एक साथ होना भी कुयोग ही कहा जाएगा। जनमानस को बहुत सावधानीपूर्वक चलने की जरूरत है।