Sawan 2020- सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन क�
Sawan 2020- सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन क�

कोरोना वायरस महामारी के बीच आज सावन का आखिरी सोमवार (Sawan Last Monday 2020) है। देशभर के मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कोविड-19 संकट काल के कारण मंदिर प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का भी पालन किया जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के कारण इस साल पहले जैसा माहौल नहीं है।सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, उज्जैन महाकाल मंदिर में सुबह-सुबह महाकालेश्वर महाकाल मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन के दिन भष्म आरती की गई। कोविड-19 के बावजूद भी भगवान शिव के भक्त उनकी अराधना और दर्शन के लिए मंदिरों का रुख कर रहे हैं। खास बात यह है कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही सही लेकिन वह लगातार मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में सोशल डिस्टैंसिंग के लिए गोले बनाए जाने के अलावा भक्तों को सैनेटाइजर भी दिया जा रहा है।