Bharat Bandh: किसानों का भारत बंद आज, बंगाल व महाराष्ट्र म
Bharat Bandh: किसानों का भारत बंद आज, बंगाल व महाराष्ट्र म

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है। यह भारत बंद आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। हालांकि, महाराष्ट्र, ओडिशा में सुबह से ही भारत बंद का असर दिख रहा है। महाराष्ट्र और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ट्रेनें रोकी गईं हैं। किसानों के समर्थन में कांग्रेस, एनसीपी, सपा और ‘आप’ समेत 18 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भी सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को किसानों के बीच पहुंच गए तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सड़कों पर उतरे। उधर, सरकार ने घोषणापत्रों का जिक्र कर विपक्ष को घेरा।